पैगाम-ए-सैय्यद चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हर साल सदक़ा-ए-फ़ित्र की रकम से “फ़ित्रा किट” तैयार करके गरीब और जरूरतमंद परिवारों में वितरित की जाती है। इसका मक़सद यही होता है कि फ़ित्राना अपने असली मकसद तक पहुँचे और ईद की खुशियाँ गरीबों के घरों तक भी पहुँच सकें।
अल्हम्दुलिल्लाह, इस साल Jamia Masjid Khaatamul Anbiya, Kitchner Canada की टीम ने इस प्रोजेक्ट में हमारे साथ मिलकर काम किया और भरपूर सहयोग दिया, जिसकी बदौलत हम अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों तक फ़ित्रा किट पहुँचा सके।
अल्लाह तआला सभी के सदक़ात को क़बूल फ़रमाए और तमाम टीम मेंबर्स को इसका बेहतरीन अज्र अता फ़रमाए। आमीन।