Sadqatul Fitr – Sadqa e Fitr ka asal Maksad – Fitra kit 2026

Paigame Saiyed Charitable TrustSocial Activities Sadqatul Fitr – Sadqa e Fitr ka asal Maksad – Fitra kit 2026
0 Comments

सदक़ा-ए-फितर: ईद की ख़ुशियाँ जरूरतमंदों तक पहुँचाएँ

सदक़ा-ए-फितर का असल मकसद यह है कि ईद के दिन गरीब और जरूरतमंद भी ख़ुशियाँ मना सकें। पैग़ामे सैयद चैरिटेबल ट्रस्ट हर साल फित्रा किट तैयार कर जरूरतमंदों तक पहुँचाता है, जिसमें ईद की मीठी सेवइयों के लिए जरूरी सामान शामिल होता है, जैसे ड्राई फ्रूट्स, सेवइयाँ, दूध की रकम, इलायची, खोपरा, घी पाउच आदि। (इस साल सदका ए फितर किट की रकम 350 है।)

रमज़ान भर हम ज़कात और सदक़ा उनके हक़दारों तक पहुँचाते हैं, लेकिन सदक़ा-ए-फितर का मकसद ईद की खुशी को हर घर तक पहुँचाना है। इसलिए इधर-उधर पैसे देकर अपनी जिम्मेदारी से हाथ न झाड़ें। कम से कम ईद के दिन उन जरूरतमंदों को फित्रा जरूर दें जिनके घर में इस खास दिन पर भी कुछ मीठा नहीं बन पाता।

अगर आप खुद फित्रा नहीं दे सकते, तो ऐसी तंजीमों (संस्थाओं) को दें जो सही हक़दारों तक इसे पहुँचा सकें। आपका छोटा-सा अमल किसी के घर में ईद की खुशी ला सकता है।

फ़ित्रा अदा करने के लिए हमारा QR कोड स्कैन करें या हमारी बैंक डिटेल्स के जरिए अदा करें।