
अल्हम्दुलिल्लाह, पैगामे सैयद चेरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी फ़ित्रा (सदक़ातुल फ़ित्र) की रकम से फ़ित्रा किट तैयार करने का काम शुरू हो चुका है।
फ़ित्रा की रकम इधर-उधर अलग-अलग जगह देने से उसका असली मक़सद पूरा नहीं हो पाता। इसलिए बेहतर यह है कि यह रकम एकत्र कर ग़रीब और ज़रूरतमंद परिवारों तक पहुँचाई जाए, ताकि ईद के दिन उनके घरों में भी खुशियाँ आ सकें।
हदीस में आता है कि रसूलुल्लाह ﷺ ने फ़रमाया कि सदक़ातुल फ़ित्र ईद की नमाज़ से पहले अदा करना चाहिए।
इसलिए अगर ईद के बाद दिया जाए तो वह सिर्फ़ सदक़ा रह जाता है, फ़ित्रा नहीं रहता।
फ़ित्रा किट के लिए आप अपनी हैसियत के मुताबिक जो भी फ़ित्रे की रकम देना चाहें दे सकते हैं। यह रकम ज़रूरतमंद ग़रीब परिवारों में किट के रूप में वितरित की जाएगी।
आप अपनी फ़ित्रे की रकम 28 रोज़े से पहले-पहले जमा करा सकते हैं, ताकि समय पर किट तैयार कर ज़रूरतमंदों तक पहुँचाई जा सके। उसके बाद रकम स्वीकार नहीं की जा सकेगी।
